अमेरिका के शिकागो स्थित कुक कांउटी जेल में पांच कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। कुक काउंटी शेरिफ ऑफिस ने बताया कि अब तक जेल के 276 कैदी संक्रमित मिले हैं। इनमें से 21 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 36 लोगों को रिकवरी सेंटर भेजा गया है। एक कैदी की मौत भी हुई है। हालांकि अभी तक उसका रिपोर्ट नहीं है। इसके साथ ही काउंटी शेरिफ ऑफिस के 172 कर्मचारी का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस बीच जेल से रिहा किए जाने वाले कैदियों की पहचान तेज कर दी गई है। 9 मार्च से अब तक कोरोना की वजह से 1,247 कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया है।
शिकागो के कुक कांउटी जेल में पांच कैदी पॉजिटिव मिले