कोरोनावायरस से दुनिया भर में अब तक 16 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 96 हजार 722 मौतें हुई हैं। अमेरिका इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 4 लाख 68 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं और 16 हजार 691 मौतें हुई हैं। न्यूयॉक के पास ब्रोंक्स आईलैंड पर बड़े पैमाने पर कब्रें बनाई गई हैं। इनमें ऐसे शवों को दफनाया जा रहा है जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इसके लिए मजदूरों को काम पर रखा गया है। व्हाइट हाउस के कोरोना टास्क फोर्स ने शुक्रवार को देश में संक्रमित होने वालों की जानकारी दी। अमेरिका में 25 साल से कम के 11%, 25 से 45 साल के बीच के 17% , 45 साल से 65 साल के बीच के 21% ,65 से 85 साल के बीच के 22% लोग और 85 साल से अधिक उम्र के 24% लोग संक्रमित मिले हैं।
अमेरिका में अब तक 4 लाख 68 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले, 16 हजार 691 मौतें हुई